जालौन-उरई। विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे शातिर को कोतवाली पुलिस ने उसके घर से दबोचकर जेल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी वकील खां विभिन्न आपराधिक मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। शनिवार की रात एसआई जयप्रकाश सिंह व दिलशाद खां को सूचना मिली कि उक्त शातिर वांछित अपने घर पर आराम कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वांछित ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोचकर कोतवाली ले आई। जहां से कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।





Leave a Reply