cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जिले में आरओ पानी की आपूर्ति करने वाले निर्माताओं ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फिर से आरओ पानी के निर्माण एवं कारोबार करने की इजाजत मांगी।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में जयकरन सिंह, संतोष कुमार, संजय तिवारी आदि कई लोगों ने बताया कि जनपद में आरओ वाटर सप्लाई उद्योग शुद्ध एवं ठंडा पानी कम मूल्य पर दुकानदारों को उपलब्ध करा रहे थे जिससे तमाम बेरोजगार नवजवानों को रोजगार मिला हुआ था उन्होने बताया कि आरओ पानी बनाने में पानी की बर्बादी नही की जाती है बल्कि ऐसे पानी को रिबोर करके पुनः जमीन के अंदर डाला जा रहा है। गर्मी के मौसम में शुद्ध व ठंडा पानी के निर्माण को बंद करा दिया गया है जिससे बाजार में अधिकतर व्यापारियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है इससे काम धंधे में लगे नवजबान बेरोजगार हो गए है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस उद्योग को फिर से शुरू करने के लिए स्वीकृति देने की मांग की है।

Leave a Reply