0 फर्जी एमबी बनाकर हर हफ्ते 1127 मजदूरों के नाम जमा किया गया पैसा
0 डीएम को ज्ञापन देकर की कार्यवाही की मांग
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कुठौंद ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कैथवा में तालाबों की सफाई के नाम पर मनरेगा योजना की धनराशि के बंदरबांट को लेकर आज ग्राम कैथवा के तमाम ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं पंचायत मित्र के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
ग्राम कैथवा के गंगाराम बाथम, राजा भइया, सोनू सेंगर, रवि कुमार, सेवाराम बाथम, छोटेलाल, राधेचरण, गंगाप्रसाद, शिवनारायन, हरनारायन, रामबाबू, केशबाबू, रघुराज, चरन सिंह, आदि ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015-16 में जून जुलाई माह में ग्राम कैथवा के दो तालाबों की मनरेगा योजना से खुदाई कार्य किया गया था जिसकी जानकारी तालाब मालिक गंगाराम, सेवाराम को नही दी थी। फर्जी मस्टर रोल व एमबी बनती रही हर हफ्ते चेक में 1127 मजदूरों के नाम रुपये जमा होता रहा और निकलता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि महाबीर मंदिर तालाब की खुदाई को जो मस्टर रोल बनाया गया उसमें सात जून 15 से 15 जून तक सात दिन तक 71 मजदूरों ने कार्य किया। 17 जून से 23 जून तक इन्ही मजदूरों ने काम किया और 25 जून से 1 जुलाई तक 86 मजदूरों तथा 3 जुलाई से 9 जुलाई तक 86 मजदूरों का काम दिखाया गया है। इस कार्य की जानकारी किसी को नही हो पाई और बड़े पैमाने पर मनरेगा की धनराशि का आहरण कर लिया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले की गहराई से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।

Leave a Reply