0 उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेघा खरकया सम्मानित
24orai11उरई। कल्याणकारी पंचशील बौद्ध बिहार जालौन रोड पंचशील नगर उरई में त्रिगुण पावन महापर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। नागपुर से आई धर्म प्रचारिकाओ ने धम्म देशना के जरिए लोगों को महाकारूणिक गौतम बुद्ध के मार्ग पर चलने की नसीहत दी।
पूर्वमंत्री चैनसुख भारती की अध्यक्षता में आयोजित त्रिगुण पावन महापर्व का शुभारंभ बुद्ध वंदना से शुरू हुआ जिसमें अर्चना पाटिल नागपुर, सुमन बौद्ध नागपुर ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके पंचशील सिद्धांतों को समाज के लिए प्रेरक बताया। कार्यक्रम में उन बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर टाउन हाल परिसर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाबांधने वाले कुमारी मेघा खरकया को नागपुर से आई श्रीमती अर्चना पाटिल ने शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी तरह गरिमा सिंह को सुमन बौद्ध ने, ज्योति भास्कर को मिस्टर सिंह ने, बरसा बौद्ध व नम्रता पटेल, सोनिया भास्कर को उमाशंकर भास्कर ने, कुमारी नेहा को सरजूप्रसाद बाबू जी ने, गौरब सिंह को प्रमोद कुमार गौतम, देव कुमार को मनीराम भास्कर, हर्षराज बेटू को सुरेश बौद्ध यामी व पूनम को जयदेवी बौद्ध ने हर्षिता को केके शिरोमणि ने, जबकि साक्षी गौतम को गजराज सिंह ने और गुड़िया को पूर्वमंत्री चैनसुख भारती ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मिस्टर सिंह, अजय कुमार, प्रमोद गौतम, बीरेन्द्र कुमार, उमाशंकर, सरजू प्रसाद, सुरेश चंद्र गौतम, शिशुपाल भास्कर, चैधरी सुंदर सिंह शास्त्री,जयदेवी मौर्या आदि तमाम उपासक उपासिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक पूज्य भंते शिखानंद सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply