cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngमाधौगढ़-उरई। रामपुरा थाने के पूरनपुरा गांव में गत् 29 मार्च को महिला की बलात्कार के बाद हत्या के आरोपी की आज तक गिरफ्तारी न होने से पूरे क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही पर टीका टिप्पणी हों रही हैं। आरोपी पिता-पुत्र हैं लेकिन यह घटना रंजिश की वजह से दोनों ने मिलकर अंजाम दी।
बताया गया है कि पूरनपुरा में विनोद सिंह और चंद्रभान के परिवार में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते अमानुषिक बदले की भावना से प्रेरित होकर चंद्रभान और उसका लड़का अरविंद 29 मार्च को कथित तौर पर विनोद सिंह के घर में घुस गया जहां उसकी पत्नी पूनम अकेली मौजूद थी। दोनों ने उसके साथ पहले कथित तौर पर रेप किया और उसके बाद उसकी हत्या करके अपने बदले की आग बुझा ली। घटना का अगले दिन खुलासा होने पर चंद्रभान ने मैनेज करके अपने पुत्र को रामपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे ससम्मान जेल भेज दिया गया। लेकिन सौदेबाजी के तहत चंद्रभान के खिलाफ पुलिस कोई कदम उठाने की मंशा नही दिखा रही। पीड़ित परिवार इस बात से बेहद क्षुब्ध है। आम जनमानस में भी पुलिस की थू-थू हो रही है। क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चंद्रभान को भी गिरफ्तार करके सींखचों के भीतर कर दिया जायेगा।

Leave a Reply