0 किराना व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न
konch1 konch2कोंच-उरई। वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व बारसंघ अध्यक्ष बाबू संतलाल अग्रवाल ने कहा है कि व्यापार कर्म भी नेकनीयती और ईमानदारी से चलाया जा सकता है। कोंच के किराना व्यापारियों की सांगठनिक एकता की मिसाल तो पूरे जनपद में कायम है लेकिन इसके साथ ही उन्हें यह भी साख बनानी होगी कि उपभोक्ता को सही, अच्छा और बिना मिलावट का सामान मिले। यह बात उन्होंने आज यहां किराना व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
स्थानीय बल्दाऊ धर्मशाला में किराना व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। शंकरलाल अग्रवाल खिल्लीवाले की अध्यक्षता, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष संतलाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं विनोद गुप्ता लाहई, प्रमोदकुमार शुक्ला, हरिकिसुन राठौर, प्रदीप मेडिकल, रवीन्द्र अग्रवाल, रज्जन पंसारी, अशोक नगरिया के विशिष्ट आतिथ्य में निपटे भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संतलाल अग्रवाल एवं विनोद गुप्ता ने दो चरणों में कार्यसमिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष कमलेश गिरवासिया, उपाध्यक्ष श्यामविहारी तीते, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजय तोस्वामी, मंत्री कल्लू कनकने, कोषाध्यक्ष जगदीश खिल्लीवाले, ऑडीटर राममोहन राठौर, सहमंत्री संजय मित्तल, उपकोषाध्यक्ष विनोद चैधरी, प्रचार मंत्री मोहन बिलैया, अनिल मोर, मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी राहुल राठौर को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। इस दौरान किराना व्यापार से जुड़े बुजुर्गों बुद्धसिंह राठौर, बाबूलाल अग्रवाल, शंकरलाल डेंगरे, लल्लूराम पंसारी, रामसेवक बादशाह, रघुवीर खिल्ली वाले, मुन्नी मिठया को शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को प्रमोद शुक्ला, विनोद गुप्ता, बलराम डेंगरे, रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, डॉ. मृदुल दांतरे, रामशरण अग्रवाल, संदीप अग्रवाल आदि ने भी संबोधित करते हुये नवीन कार्यकारिणी के उज्वल भबिष्य की कामना की और ग्राहकों में विश्वास बनाये रखने का आह्वान किया। संचालन इंजीनियर राजीव रेजा ने किया।
इससे पूर्व मंचस्थ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। किराना व्यापारियों वीरेन्द्र मिठया, सुरेश खिल्लीवाले, लकी अग्रवाल, अशोक बादशाह, रिंकू अग्रवाल, अटल दतियावाले, सौरभ खिल्ली बाले, ब्रजकिशोर डेंगरे, लकी बीड़ीबाले, दीपक पंसारी, विक्की नीखर, दौलत तुसेले आदि ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया। इस दौरान पप्पू मोटे, मुन्ना बर्फवाले, मनोज सेठ, पुरुषोत्तम राठौर, देवीप्रसाद चैरसिया, भूरे बिलैया, अनिल बादशाह, धु्रवप्रताप सिंह, मनीष नगरिया, अंकित बसोव वाले, सागर राठौर, पवन अग्रवाल, महावीर गुप्ता, विनीत पटवा, रवीन्द्र कनकने, आनंद सेठ, मिथलेश गुप्ता पिंकू, बल्लू गिरवासिया, खेमचंद्र दतियाबाले, गुड्डन लाहई, गौरव खिल्ली बाले, संजय बुहारेबाले, दीपू अग्रवाल सहित दो सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply