0 पुलिस का कहना है कि गलतफहमी हुई लड़की को, फिर भी यथोचित कार्यवाही
कोंच-उरई। बीती देर शाम यहां कांशीराम कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़खानी कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की की ही पहल पर तीनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया लेकिन शांतिभंग में उनका चालान कर मामला रफादफा कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से लड़की और उसके परिजन फिलहाल संतुष्ट नहीं हैं और ऊपर बाले अधिकारियों के पास जाने की बात कह रहे हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि सारा खेल गलतफहमी का है इसके बाबजूद भी उसने तीनों युवकों के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 19 में रहने बाली एक नाबालिग लड़की बीती देर शाम इपने ब्लॉक के बाहर ही खड़ी थी, बकौल उक्त लड़की तभी तीन युवक वहां आये और उसे पांच सौ का नोट दिखा कर उससे ऊलजलूल बाते करने लगे तो उसने उन्हें डांटा और लोगों की मदद से उन तीनों को पास ही स्थित सुरही चैकी पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी मां ने उक्त तीनों के खिलाफ पुलिस को छेड़खानी की तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा लिखने के बजाये उन तीनों का शांतिभंग की धारा 151 में चालान कर मामले की इतिश्री कर दी। आज दोपहर पत्रकारों की टीम जब कांशीराम कॉलोनी पहुंची तो उक्त लड़की और उसके परिजनों ने पुलिस की कार्यवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है और न्याय पाने के लिये वे लोग ऊपर के अधिकारियों के पास जायेंगे। इधर, चैकी इंचार्ज दरोगा दिनेश यादव का कहना है कि लड़की दरअसल गलतफहमी का शिकार हो गई है। उन्होंने मामले की छानबीन कर ली है जिसके मुताबिक उक्त युवकों वहां खड़े एक रेहड़ी बाले से लेकर आइसक्रीम खिलाने की बात की थी जिस पर एक युवक बोला कि उसके पास पांच सौ का नोट है। इस पांच सौ के नोट को लेकर लड़की को यह गलतफहमी हो गई कि उन युवकों ने उससे पांच सौ का नोट लेने की बात कही। बहरहाल, मामला जो कुछ भी हो पुलिस को सत्यता का पता लगाना चाहिये और यदि बाकई मामला छेड़खानी का है तो युवकों के खिलाफ सम्यक धाराओं में कार्यवाही होनी चाहिये।




Leave a Reply