0 आबकारी विभाग और पुलिस का अबैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान
0 एक सौ अस्सी लिटर अबैध शराब बरामद
कोंच-उरई। जब भी अबैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग या पुलिस कोई अभियान छेड़ते हैं तो ले दे कर उनके निशाने पर कबूतरों के डेरे ही रहते हैं। आज भी आबकारी विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने गिरवर नगर स्थित कबूतरा डेरों पर छापा मारा जहां भारी मात्रा मात्रा में लहन और कच्ची शराब बरामद हुई। जेसीबी मशीन से उन्होंने जमीन में गाड़े गये अस्सी ड्रम लहन के निकलवा कर नष्ट कराये। इसके साथ ही एक सौ अस्सी लिटर कच्ची शराब भी बरामद कर आबकारी टीम अपने साथ ले गई।
बुधवार को आबकारी विभाग के इंसपेक्टर कमलेश्वर कश्यप की अगुवाई में खेड़ा चैकी इंचार्ज दरोगा राजवीर सिंह, सिपाही गौरव राजपूत तथा अन्य पुलिस बल ने गिरवर नगर स्थित कबूतरा डेरों पर जेसीबी मशीन के साथ छापा मारा। पुलिस के साथ भारी तामझाम देख डेरों की औरतें और मर्द अपने बाल बच्चे चपेट कर वहां से भाग खड़े हुये। छापामार टीम ने इधर उधर खेतों में गाड़े गये अस्सी ड्रम जेसीबी मशीन से तहस नहस करा कर लगभग सोलह हजार लिटर लहन नष्टड्ढ कर दिया और छिपा कर रखी गई लगभग एक सौ अस्सी लिटर कच्ची शराब बरामद करके अपने कब्जे में ले ली। इंसपेक्टर कश्यप ने कहा है कि इस तरह की कार्यवाहियां लगातार चलती रहेंगी ताकि अबैध शराब के इस काले कारोबार को पूरी तरह बंद कराया जा सके।




Leave a Reply