0 नौ लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर
कोंच-उरई। कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर के एक घर में देवर ही अपनी भाभी को धमका कर उसके साथ बलात्कार करता रहा। महिला जब भी अपने ससुराली बड़े बूढों से इसकी शिकायत करती तो बदले में उसे ही मार मिलती। मार भी ऐसी कि महिला के पेट में पल रहा गर्भ भी बाहर आ गया और उसकी मौत हो गई। अपने तरह के इस अजीबोगरीब कांड में महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तमाम संगीन धाराओं में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर नईबस्ती निवासी एक महिला जिसका मायका करसान रोड उरई में है, ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने साथ गुजरी बताते हुये कहा कि उसकी शादी वर्ष 2012 में कस्बे के आरिफ के साथ हुई थी। उसका पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। इसका फायदा उठा कर उसका देवर डरा धमका कर उसके साथ पिछले छह महीने से लगातार बलात्कार करता आ रहा है। इस बात की शिकायत जब वह अपने सास ससुर से करती तो वे बजाये देवर को डांटने के उसकी ही पिटाई कर देते और अपने मायके से पचास हजार रुपये दहेज लाने के लिये उसका उत्पीडन करते रहे। ससुरालीजनों की इसी पिटाई के कारण उसके गर्भ में पल रहा उसका बच्चा बाहर आ गया, तमाम कोशिशों और इलाज के बाद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। किसी तरह उसने यह बात अपने मां बाप को बताई तो वे आये और उसे (महिला को) उरई लिवा ले गये। अब वह उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही चाहती है। पुलिस ने उक्त महिला की तहरीर पर छुन्ना पुत्र कल्लू, अल्ताफ पुत्र लल्लू, नगीना पत्नी इरशाद, चंदा पत्नी छुन्ना, जावेद व आरिफ पुत्रगण छुन्ना, गुड्डी पत्नी कल्लू, जफर पुत्र रहीस निवासीगण जवाहर नगर कोंच, फीरोज पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम खकसीस के खिलाफ भादंवि की धारा 323, 504, 506, 498 ए, 376, 304, 315 तथा दहेज उत्पीडन निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।







Leave a Reply