उरई। विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम काटने का ब्यौरा मांगा गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र का गूगल मैप तैयार कराया जाना है। त्रुटियां सुधारने के काम की प्रगति की जानकारी भी जिलाधिकारी ने ली। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, सभी उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी, बीएलओ और सहायक निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे।







Leave a Reply