cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। 10 जुलाई से गर्भवती महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसे लेकर रविवार को विकास भवन में जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने इसमें योजना के मुख्य बिंदुओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को भोजन के साथ-साथ मौसमी फल, दूध व दही भी उपलब्ध कराया जायेगा। ग्राम प्रधान भोजन बनवाने की व्यवस्था देखेंगे। वे चाहे तो आंगनवाड़ी सहायिका से या फिर मिडडे मील रसोइया से भोजन उपलब्ध करा सकते हैं। योजना के संचालन के लिए बजट ग्राम प्रधान और आंगनवाड़ी कार्यकत्री के संयुक्त खाते में उपलब्ध रहेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी कमलेश मौर्य, सभी बाल विकास परियोजनाधिकारी, उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply