cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा की बैठक मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह चैहान की अध्यक्षता में उमादत्त मिश्रा जूनियर हाईस्कूल में आयोजित हुई जिसका संचालन प्रवक्ता धर्मेंद्र बबेले ने किया।
बैठक में सांतवें वेतन आयोग की विसंगतियों के विरोध में 11 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल में सक्रिय सहभागिता का फैसला लिया गया। बैठक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के स्थापना के संबंध में शासन स्तर से मिले सकारात्मक संदेश का स्वागत किया गया। रामबालक व्यास, सुंदर लाल यादव, वीके खरे, आदित्य मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, हरीशंकर याज्ञिक, महेंद्र वर्मा, बलखंडी, रामेश्वर दयाल त्रिपाठी, राजाराम व्यास, प्रणीत सागर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply