उरई। शहर के मोहल्ला रामनगर में बेरोजगारी से पीड़ित युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मोहल्ला रामनगर में ईदगाह के पीछे रहने वाला नीरज अहिरवार (24वर्ष) पुत्र स्व. किशनस्वरूप अहिरवार के दो भाई नौकरी में हैं जबकि उसे कहीं काम नही मिल रहा था। जिससे वह परेशान रहता था। शनिवार को रात इसी कुंठा में उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। सुबह उसका झूलता शव देखने पर घर में हाहाकार मच गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।







Leave a Reply