0 पालिका को साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा
04orai06कोंच-उरई। प्रमुख मुस्लिम पर्व ईद-उल-फितर सानंद संपन्न कराने की कवायद में जुटे प्रशासन ने सभी मस्जिदों समेत ईदगाह ग्राउंड का भी निरीक्षण कर ईदगाह कमेटी से आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा। अधिकारियों ने कस्बे की सभी मस्जिदों के आसपास भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और पालिका प्रशासन को भी ईद के दिन पर्याप्त साफ सफाई की व्यवस्था कराने के लिये कहा है।
सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक ईद का त्योहार पुरसुकून माहौल में संपन्न कराने के लिये स्थानीय प्रशासन पूरी तरह कमर कसे है। जहां सीओ अवधेश कुमार शुक्ल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस सभी कस्बाई मस्जिदों पर नियमित गश्त कर रही है और मस्जिदों तक के रास्तों में किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं उत्पन्न होने देने के लिये पूरी तरह कटिबद्घ है। इधर, एसडीएम गोरेलाल शुक्ला और सीओ अवधेश कुमार शुक्ल ने ईदगाह ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थायें परखीं। मौके पर मौजूद ईदगाह कमेटी के लोगों से भी अधिकारियों ने बातचीत कर आने बाली दिक्कतों के बारे जानने की कोशिश की। रास्तों की साफ सफाई और चूना डलवाने की जिम्मेदारी पालिका को सौंपी गई है। पिछली मीटिंगों के दौरान उठने बाले आवारों सुअरों के मुद्दे पर भी अधिकारियों ने पालिका को ताकीद कर दी है कि सुअर पालकों को सख्ती के साथ यह जता दिया जाये कि सड़कों पर यदि सुअर दिखे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। इस दौरान ईदगाह कमेटी के सदर अब्दुल समद खां लंबरदार, सईद अहमद खन्ना, हाजी मोहम्मद अहमद, रमजानबाबू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply