फॉलोअप
0 मामला जालौन रोड पर भेंड़ के पास हुई सर्राफों के साथ लूट का
कोंच-उरई। गुजरी 2 जुलाई की देर शाम तकरीबन आठ बजे कोंच-जालौन रोड पर भेंड़ गांव के आगे जालौन के रहने बाले दो सर्राफों के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिये उठाया है लेकिन उनके पास से अभी कुछ भी नहीं निकल कर आ सका है। पुलिस के लिये चुनौती बने इस लूट कांड की जड़ें कहां जमी हैं, इस क्लू को पकडने पर उसका सारा ध्यान केन्द्रित है। इस मामले में पुलिस सर्विलांस सेल की भी मदद ले रही है और कुछ मोबाइल नंबर्स भी सर्विलांस पर लगाये गये हैं।
शनिवार की देर शाम जालौन निवासी सर्राफा कारोबारी श्यामजी सोनी तथा कारीगर पिंटू सोनी के साथ बाईक पर सोने के आभूषण बाजार में बेचने निकले थे। समथर आदि से काम निपटाने के बाद शाम लगभग साढे सात बजे कोंच से जालौन की ओर चले। कोंच से लगभग तेरह किमी दूर भेंड़ गांव के आगे निकलते ही पीछे से एक बाईक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट करते हुये कट्टे से फायर झोंक दिया उनसे बैग छीन लिया। व्यवसायियों ने कोंच कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी और पुलिस इस मामले को सुलझाने में लग गई है। हालांकि अभी पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं और वह क्लू जुटाने में लगी है। पुलिस को सर्विलांस सेल पर काफी भरोसा है जिसके बूते वह मामले का जल्दी ही पर्दाफाश करने का दावा भी कर रही है। सर्राफा कारोबारियों से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को उठाया है जिनसे पूंछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि लुटेरे सर्राफा कारोबारियों के पहचान बाले हो सकते हैं लेकिन उन्होंने पहचान छिपाने के लिये मुंह कपड़ों से ढंक रखे थे।







Leave a Reply