06orai03उरई। बैंक से रुपये निकाल कर निकले किसान के पांच लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस प्रशासन आज भी सक्रिय रहा। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सभी बैंकों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेने के लिए किया। उन्होंने बैंकों को कमियों को लेकर हिदायतें भी दीं।
मंगलवार को बैंक आॅफ इण्डिया से पांच लाख रुपये की नगदी निकालकर पत्नी और पुत्र के साथ लौट रहे कुदइया निवासी रामप्रसाद को पीली कोठी के आगें सुहाग महल के सामने अज्ञात बाइक सवारों ने लूट लिया था। पुलिस को चुनौती देने वाली इस घटना की वजह से एसपी समेत पूरे विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।
इस क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भ्रमण किया। उन्होंने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में गहन निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान तब दिलचस्प स्थिति पैदा हो गई जब उन्होंने गेट पर खड़े पुलिस गार्ड से पूंछा कि तुम्हारी बंदूक चलती भी है या नहीं, गार्ड ने कहा सर बिल्कुल चलती है। इसके बाद उन्होंने पूंछा बंदूक लोड करके रखी है या नही, इसका भी गार्ड ने सकारात्मक जबाव दिया। लेकिन जब एसपी ने अपने सामने ही उसकी बंदूक का चैम्बर खुलवाया तो वह पूरी तरह खाली था। इस पर उन्होनंे नाराजगी प्रकट की और कहा कि गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply