cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngरामपुरा-उरई। रास्ते में जा रही युवती को अंदर खीचकर उसके साथ दुष्कर्म का दुस्साहसिक प्रयास किया गया। लोकलाज की वजह से युवती ने घटना के दो दिन बाद आरोपी युवकों के खिलाफ थाने में मंगलवार को तहरीर दी है जिस पर जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र के ऊमरी कस्बे में 20 वर्षीया युवती को 3 जुलाई को शाम 7 बजे हरीओम उपाध्याय के घर के सामने मजीठ निवासी कल्लू तिवारी और गोहन निवासी छोटे मिश्रा ने जबरन खीच लिया। घटना के समय हरीओम घर में अकेले थे। दोनों ने युवती को उनके घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसका हरीओम द्वारा विरोध किया गया। इस पर उन्होने हरीओम के साथ मारपीट की और युवती के कपड़े फाड़ दिये। इसी दौरान हरीओम की मां घर पर आ गई तो दोनों उनके तमंचे लहराते हुए फरार हो गये।

Leave a Reply