उरई। कानपुर हाइवे पर बाइक सवार द्वारा पैदल जा रहे एक राहगीर को टक्कर मार दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने इसके बाद जाम लगा दिया जिसे खुलवाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
कानपुर रोड पर बैनी माधव तिवारी इंटर काॅलेज के सामने पैदल जा रहे युवक को लापरवाही से मोटर साइकिल चला रहे चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। बाइक सवार इसके बाद गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों ने जाम लगा दिया। खबर पाकर आटा पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाली बाइक के चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उसने जाम खुलवाया। इसके बाद घायल अमर सिंह पुत्र श्याम लाल को पुलिस ने अपनी देखरेख में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाने का बंदोबस्त किया।







Leave a Reply