0 कैलिया और नदीगांव थानों का घेराव करने पहुंचे
0 आज दस बजे होगा कोतवाली का घेराव
konch6कोंच-उरई। विधानसभा चुनाव की जारी उल्टी गिनती के बीच भाजपा पर सियासी रंग चढने लगा है और मुद्दों को तलाश कर सूबाई सरकार को घेरने की मुहिम शुरू कर दी है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को फिलहाल भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाया है और प्रदेश संगठन के निर्देश पर थाना कोतवालियों को घेरने का सिलसिला चल निकला है। शुक्रवार को जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित मंडल के कार्यकर्ताओं ने सर्किल के कैलिया और नदीगांव थानों का घेराव कर सरकार को कोसा। इधर, कल शनिवार को कोतवाली कोंच घेरने की भाजपा की योजना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, ब्रजभूषणसिंह मुन्नू, जगदीश तिवारी पूर्व विधायक संतरामसिंह सेंगर आदि की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सर्किल के कैलिया और नदीगांव जैसे बीहड़ी थानों पर घेरा डाला और धरना देकर सरकार की बखिया उधेडने का काम किया। पालीवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे राज्य में गुंडई और आतंक का माहौल है, लोग घरों से निकलने में डरने लगे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वे घरों के बाहर कतई असुरक्षित हैं। महिलाओं और बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं रह गई है, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब सरकारी लोगों को निशाना बनाने में भी नहीं चूक रहे हैं। पिछले दिनों हुई ताबड़तोड़ घटनाओं में जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी ओढने बाले जांबाज पुलिस अफसरों को भी मार दिया गया। ऐसी स्थिति में प्रदेश की जनता को सपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिये भाजपा आगे आकर जनता की लड़ाई लडने के लिये कमर कस चुकी है। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ एके शुक्ल को सौंपा गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अनुरुद्ध मिश्रा, वीरेन्द्रसिंह, सुनील शर्मा, उदयवीरसिंह गुर्जर सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे। भाजपा कोंच नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने जानकारी दी है कि कल 9 जुलाई को सुबह 10 बजे कोंच कोतवाली का घेराव किया जायेगा।

Leave a Reply