konch5कोंच-उरई। धरती को हराभरा बनाने की कवायद के तहत 5 करोड़ वृक्षारोपण योजना-2016 के अंतर्गत अभियान को अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी संभालने बाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों का प्रशिक्षण आज शुक्रवार को स्थानीय एसआरपी इंटर कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य रूप से प्रशिक्षण कार्यशाला में रेंजर वीके सिंह, दरोगा महेन्द्र सिंह यादव, एसपी सिंह ने कर्मचारियों को ड्यूटी पत्रक बांटे।
11 जुलाई को जनपद जालौन के कोंच तहसील अंतर्गत कोंच व नदीगांव विकास खंडों के कर्मचारियों को ऑडीटर, सहऑडीटर एवं आई विटनेस को रोपण के संबंध में संदर्भदाता शिक्षक संजय सिंघाल ने प्रशिक्षण दिया, उन्होंने बताया कि चुनाव की ही भांति गंभीरता से इस कार्य को करना है। सिंघाल ने उक्त तिथि में वन विभाग द्वारा 24 घंटे में लगभग 6500 स्थानों पर 5 करोड़ पौधों का रोपण कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में जनपद के 86 चिन्हित स्थानों पर 11 लाख 69 हजार पौधों का रोपण कराया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में राजेन्द्र सोनी, वीरेन्द्र चैहान, अनीता सोनी सिंघाल, बिहारी लाल निरंजन, स्वदेश कुमार, ब्रजेन्द्र शुक्ला, राजवीर सिंह, नीरज अग्रवाल, कर्णसिंह गुर्जर के अलावा दर्पण संस्था के सूर्यदीप सहित अन्य विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर समूचे उत्तर प्रदेश को हरा भरा करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply