0 बीएलओज को एक और प्रशिक्षण दिया एसडीएम ने
konch1कोंच-उरई। विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओज ने अब तक जितने भी सर्वे पूरे कर लिये हैं उनकी रिपोर्टें यहां तहसील स्थित वीआरसी कक्ष में जमा करा ली गईं हैं। इसके अलावा आज एक और प्रशिक्षण की घुट्टी बीएलओज को पिलाई गई जिसमें एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने उन्हें स्मरण कराया कि अपने काम को पूरी गंभीरता से लेकर कार्य करें और सर्वे में ईपी रेशिया का बिशेष रूप से ध्यान रखें।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में लगे माधौगढ (आंशिक) और उरई (आंशिक) विधानसभा क्षेत्रों के सभी 247 बीएलओज को आज तहसील सभागार में बुला कर उन्हें एक और प्रशिक्षण दिया गया। आज तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने उन्हें 25 जुलाई तक अपना काम हर हाल में निपटा लेने के निर्देश दिये। उन्होंने बीएलओज द्वारा अब तक किये गये सर्वेक्षण की आद्यंत समीक्षा में पाया कि कहीं कहीं ईपी रेशियो अभी भी बढा हुआ है जिसे सामान्य स्तर पर लाने के लिये उन्होंने पुनः घर घर जाकर आंकड़े जुटाने के निर्देश देते हुये कहा कि कहीं न कहीं गड़बड़ी जरूर है जिसके चलते कुछ मतदेय स्थलों का ईपी रेशियो बढ कर आया है। दोबारा सर्वे करने में वे कारक निकल कर सामने आ जायेंगे जिनकी वजह से यह अनुपात बढ कर आया है। डी-डुप्लीकेट, मृतकों और शिफ्टिड को सूचियों से हटाने के बाद निश्चित रूप से ईपी अनुपात अपने सामान्य स्तर पर आ जायेगा। इस दौरान वीआरसी प्रशांत भी मौजूद रहे, उन्होंने बीएलओज द्वारा अब तक किये गये संशोधनों की रिपोर्टें भी जमा कराईं। एक सवाल के जबाब में एसडीएम ने कहा कि यदि वास्तव में किन्हीं कारणोंवश ईपी रेशियो बढा हुआ ही है तो उसके कारणों का उल्लेख करते हुये रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जायेगी।

Leave a Reply