उरई। बेखौफ खनन माफिया अपने मुनाफे के लिए सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की वक्र दृष्टि की भी परवाह न करते हुए किसानों के साथ जबर्दस्ती पर आमादा हैं। कालपी तहसील के ग्राम कुटरा के किसानों ने इसे लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
रिशाल सिंह आदि कुटरा निवासी किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि खनन माफिया उनकी निजी भूमि पर जबरन बालू की निकासी कर रहे हैं जिससे उन्हंे भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनके खेत घाटी में धसकते जा रहे हैं। अंधाधुंध खनन की वजह से खेतों में उपजाऊ तत्व खत्म हो रहे हैं।
उधर मदारीपुर-जोल्हूपुर रोड पर इस माल को लेकर निकल रहे ओवरलोड ट्रकों की वजह से सड़क खस्ताहाल हो गई है। रिशाल सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि वे पहले उपजिलाधिकारी कालपी से इसकी शिकायत करने गये थे लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नही दिया। जिसके चलते मजबूरी में उन्हें आपके पास आना पड़ा। जिलाधिकारी संदीप कौर ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।







Leave a Reply