08orai03उरई। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र में गोष्ठी का आयोजन डाॅ. बीएम खेर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आरसीएच की अध्यक्षता में किया गया।
गोष्ठी में सभी एडिशनल सीएमओ, चिकित्साधीक्षकों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों व एनजीओ के प्रतिनिधियों ने विचार प्रकट किये। वक्ताओं ने जनसंख्या को देश के लिए गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि गरीबों को सीमित परिवार को अपनाने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। बड़े परिवार के कारण ही गरीब किसान प्राकृतिक आपदा के समय आत्महत्या करने के लिए मजबूर होते हैं।
शिक्षा विभाग से आये यशवंत सिंह राजपूत ने शिक्षकों से भी परिवार नियोजन जागरूकता में हाथ बंटाने की अपील की। परमार्थ स्वयंसेवी संस्थान के एसपी सिंह ने कहा कि उनके संगठन के कार्यकर्ता माधौगढ़ व रामपुरा विकास खंडों में परिवार कल्याण के लक्ष्यों की पूर्ति में सहयोग करेगें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सत्य प्रकाश ने पुरुषों से परिवार कल्याण आॅपरेशन के लिए आगे आने की अपील की।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया, रामशरण जाटव, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक हेमंत कुमार, डाॅ. गणेश प्रसाद, अखिलेश बीसीएम आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply