cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। ग्राम सालाबाद में शुक्रवार को तड़के पहुंची कोंच पुलिस ने महिला प्रधान और उसकी एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया। आतंकवादी विरोधी आॅपरेशन की तर्ज पर हुई पुलिस कार्रवाई से पूरा गांव सकते में आ गया। अभी तक दोनों को हिरासत में लिये जाने का वास्तविक कारण पता नही चला है। हालांकि कोंच सीओ ने पूंछने पर कहा है कि महिला प्रधान का पुत्र डकैती की एक वारदात में संदिग्ध है जिसकी वजह से उसे पकड़ने के लिए दबाव बनाने हेतु यह कार्रवाई की गई है।
सालाबाद में जमुना देवी तोमर पत्नी शत्रुघन सिंह तोमर प्रधान हैं। कोंच कोतवाली से आई पुलिस टीम ने आज सुबह सूरज निकलने के पहले ही उनके घर पर धावा बोल दिया जिससे पूरे गांव मंे खलबली मच गई। लोग पूंछ रहे थे कि आखिर ऐसी कौन सी संगीन वारदात हो गई जो पुलिस को इतने सबेरे दबिश के लिए आना पड़ा।
चर्चाओं के बीच जमुना देवी तोमर और आशा देवी को हिरासत में लेकर पुलिस कोंच लौट गई। दिन भर इस प्रकरण में कानाफूसी होती रही। दोपहर बाद पत्रकारों की जब इस कार्रवाई के बाबत कोंच सीओ से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जमुना देवी का पुत्र लूट की एक वारदात में वांटेड है। जिसकी गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए उक्त कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply