उरई। गल्ला मंडी माधौगढ़ में एक दुकान से दीवार तोड़कर अज्ञात चोर लगभग एक लाख रुपये की तिली चोरी कर ले गये। गल्ला मंडी परिसर में पीआरडी के चार गार्ड तैनात हैं। लेकिन उनमें से किसी को भी चोरी की हवा नही लगी।
बताया गया है कि चोर पहले राजेश ट्रेडर्स में दीवार तोड़कर घुस गये। इसके बाद उन्होंने इसी दुकान से सटी देवकी नंदन ट्रेडर्स की दुकान फोड़ दी। यहां 15 बोरा तिली रखी थी जिसे चोर मंहगी जिंस होने की वजह से उठा ले गये। अनुमान है कि चोर दुकानदार के परिचित थे जिसके कारण उन्होंने उसी दुकान में घात लगाई।







Leave a Reply