conch4
* बेनतीजा रही आज हुई प्रबंध समिति की बैठक
* मामला मथुराप्रसाद डिग्री कॉलेज में निधन से रिक्त हुये दो पदों के चुनाव का
कोंच। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रबंधकारिणी में दो पदाधिकारियों के हुये असमय निधन के बाद तमाम काम रुक गये हैं। बैंकों में संचालित खाते भी ब्लॉक होने की बजह से कई दिक्कतें आ रहीं हैं। ऐसे में दोनों पदों की भरपाई को अहम् मानते हुये आज कॉलेज परिसर में मैनेजमेंट की बैठक बुलाई गई थी जिसमें अध्यक्ष की गैरमौजूदगी के चलते बैठक बेनतीजा खत्म हो गई, अलबत्ता तय हुआ कि प्राचार्य और कमेटी के कनिष्ठ उपाध्यक्ष अध्यक्ष से मिल कर उनसे तिथियां निश्चित करवायेंगे।
मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष/ प्रबंधक विजयकृष्ण निरंजन और कोषाध्यक्ष अनिलकुमार निरंजन के असमय निधन के कारण दोनों पद रिक्त हो गये। दोनों ही पद इतने अहम् हैं कि इनके बिना बैंकों के खातों तक का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में इन दोनों पर तत्काल चुनाव समय की मांग है और चुनाव कराने का संबैधानिक अधिकार कमेटी के आजीवन अध्यक्ष पं. जगतनारायण दीक्षित के पास है। आज कमेटी की बैठक खासतौर पर इसी लिये बुलाई गई थी। बैठक में अध्यक्ष की गैरमौजूदगी के चलते कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरीशंकर लोहिया की अध्यक्षता और मंत्री ओमशंकर अग्रवाल के संचालन में बैठक संपन्न जरूर हुई लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकल सका। मंत्री ओमशंकर अग्रवाल ने बताया कि नियमावली की धारा 16 के नियम 6 के अनुसार रिक्त पदों की पूर्ति अध्यक्ष द्वारा चुनाव करा कर की जायेगी। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ है कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष लोहिया और प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन अध्यक्ष से मिल कर बैठक की कार्यवाही के बारे में अवगत करायेंगे और उनकी सुविधानुसार चुनाव की तिथियां निश्चित करायेंगे। इस दौरान श्यामसुंदर निरंजन, सुशील दूरवार, प्रतिपालसिंह गुर्जर, सुनीलकुमार सिंह, डॉ. सुरेन्द्रसिंह, प्रभूदयाल गौतम, मुलायमसिंह निरंजन, केशव बबेले, डॉ. टीआर निरंजन, कौशलकिशोर निरंजन आदि मौजूद रहे। अंत में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया।

Leave a Reply