

उरई। सम्पूर्ण उ0प्र0 में ग्रीन यू0पी0 क्लीन यू0पी0 कार्यक्रम के अन्तर्गत आज 05 करोड़ वृक्षारोपण का कार्य कराया जाना था। जिसमें जनपद को 11.69 लाख पौधो का रोपण किये जाने का लक्ष्य दिया गया था। यह कार्य 11 जुलाई को 10 बजे से 12 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे तक पूर्ण किया जाना है। जिलाधिकारी संदीप कौर ने बन क्षेत्र छौंक में वृक्षारोपण कर कार्य प्रारम्भ किया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में 11.69 लाख वृक्षारोपण कराया जा रहा है। इस हेतु जनपद के 86 स्थलों का चयन किया है। इन स्थलों पर वृक्षारोपण कराने हेतु 86 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है जो निर्धारित स्थलों पर वृक्षारोपण करा रहें है। पौधो की व्यवस्था एवं पानी का टैंकरो की व्यवस्था एक दिन पूर्व ही कर ली गई थी। गढ्ढे खोदने का कार्य जून माह में करा लिया गया था। वृक्षो का रोपण करने हेतु मजदूरों की व्यवस्था की गई है। जिनके द्वारा वृक्षो का रोपण कराया जा रहा है। दिनांक 12 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे तक 11.69 लाख पौधो का रोपण कराया जायेगा। इस कार्य के पर्यवेक्षण हेतु समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारो को लगाया गया है। जो अपने क्षेत्र में भ्रमण कर वृक्षारोपण के कार्य को देखेंगे। 11 जुलाई को सांय 05 बजे जनपद में कुल 10 लाख पौधो का रोपण निर्धारित स्थलों पर किया जा चुका है। शेष वृक्षों का रोपण अनवरत किया जा रहा है जो 12 जुलाई के पूर्वान्ह 10 बजे तक चले गये और लक्ष्य पूर्ण किया जायेगा। जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।







Leave a Reply