konch1 konch2 konch3कोंच-उरई। प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर आज ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत नदीगांव विकास खंड के सजेरा द्वितीय में विश्व कीर्तिमान में 5 करोड़ वृक्षों के सापेक्ष 19 हजार वृक्ष लगाये गये। मौके पर आकर लोकेसन ऑडीटर प्रथम संजय सिंघाल ने 10 बजे से 2 बजे तक 11640 पौधों की गणना की, वहीं गवाही के रूप में अनीता सोनी ने गणना को सत्यापित करने का कार्य किया। इस बीच कई विभागों के अधिकारियों ने पौधारोपण कार्य को देखा ही नहीं अपितु पौधे लगाये भी।
वन दरोगा महेन्द्र सिंह यादव पौध संबंधी संसाधन उपलब्ध कराते दिखे और उनकी वन विभाग की टीम सक्रिय रूप से लगी रही। 2 बजे के वाद द्वितीय आडिटर के रुप में स्वदेश कुमार और गवाह के रूप में राजवीर सिंह सत्यापन कर रहे थे। तृतीय ऑडीटर राजेन्द्र सोनी व गवाह सूर्यदीप भी मौके पर मौजूद रहे। इसके इतर तमाम स्कूली बच्चों ने अपने अपने शिक्षकों के साथ पौधारोपण करने का कार्य किया। अर्जुन पुरा, सजैरा, कुरचैली, वावली के ग्राम प्रधानों ने अपने सैकड़ों ग्रामवासियों सहित उपस्थित रहकर पौधारोपण किया। समाचार मिलने तक पौधे लगाने का क्रम जारी था अब तक लगभग 17000 पौधे रोपित हो चुके थे। इधर, कस्बे के डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्या इंदिरा द्विवेदी की देखरेख में पौधारोपण किया गया। एनआरएस इंटर कॉलेज खुर्द में स्कूल परिवार के अलावा छात्र छात्राओं ने भी पौधारोपण किया। इस मौके पर प्रबंधक राकेश शुक्ला, प्रधानाचार्य रामशरण नायक मौजूद रहे।

मानव स्वास्थ्य के लिए पेड़ महत्वपूर्ण
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर रविवार को जहां पौधारोपण अभियान चलाकर पौधे लगाये गये, वहीं गोष्ठी आयोजित कर वृक्षों की उपयोगिता बतायी गयी। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप अग्रवाल की अगुवाई में परिषद् के कार्यकार्ताओं ने वृक्षों की उपादेयता बताते हुए विद्यालयों में पौधे लगाये। इस दौरान अमर चंद्र महेश्वरी इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता श्रीकांत गुप्ता ने कहा कि पेड़ न केवल मानव जीवन बल्कि समूची प्रकृति के लिए उपयोगी होते हैं। आज जो परिवर्तन प्रकृति में हो रहा है वह पेड़ों की अंधाधुंध कटान के कारण ही है जिसका खामियाजा इस धरती के हर प्राणी को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज यह संकल्प लेने की आवश्यकता कि हर व्यक्ति एक वृक्ष लगाकर उसे बड़ा करेगा। इस दौरान डा. प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि मानव के स्वस्थ्य रहने में वृक्ष महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, कई ऐसे पेड़ हैं जो संजीवनी के समान लोगों को जीवन देते हैं। इस मौके पर डा. दिनेश उदैनिया, देवेन्द्र द्विवेदी, राजेन्द्र निगम, मुकेश सोनी, नेमिचंद्र अग्रवाल, मृगेन्द्र अग्रवाल, वीरेन्द्र बहरे सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply