0 भाजपा ने किया रेंढर थाने का घेराव, राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
konch4कोंच-उरई। भाजपा के प्रांतीय आह्वान पर जारी थानों के घेराव अभियान के अंतर्गत आज भाजपाइयों ने नदीगांव ब्लॉक के रेंढर थाने के गिर्द घेरा डाला और यूपी की सपा सरकार को घेरते हुये कहा कि सूबे में आये दिन लूट, डकैती, बलात्कार, हत्या और जमीनों पर अवैध कब्जों का कारोबार सरकार की सरपरस्ती में खूब फलफूल रहा है लेकिन सरकार के इस रवैयै से जनता भय के माहौल में जीने के लिये मजबूर है। ऐसी सरकार को एक भी दिन सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है जिसका सारा ध्यान प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करके अपनी तिजोरियां भरने में लगा हो और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिये तरस रही हो।
राज्य की कानून व्यवस्था को टारगेट पर लेकर आजकल भाजपा का थाना घेरने का अभियान चल रहा है। सोमवार को जिले के नेताओं सहित मंडल के कार्यकर्ताओं ने रेंढर थाने का घेरान किया। धरना सभा को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व राज्यमंत्री हरिओम उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय मूलचंद्र निरंजन, ब्रजभूषण कुशवाहा, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर आदि ने प्रदेश की सपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल करार देते हुये कहा कि लूट, डकैती, बलात्कार, हत्या, हफ्ता बसूली, जमीनों को जबरिया कब्जियाने जैसे जघन्य अपराधों की बाढ सी आई है, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब प्रशासन और पुलिस से टकराने की हिमाकत करने लगे हैं और यह सब कुछ इसलिये है कि इन अपराधियों को सरकारी नुमाइंदों का सीधा संरक्षण प्राप्त है। सपा के लोग पुलिस और प्रशासन को अपने हिसाब से चला रहे हैं जिससे अधिकारियों का मनोबल नीचा हुआ है और वे जनता के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी निकम्मी और अराजक सरकार को सबक सिखाने के लिये यूपी की जनता उतावली बैठी है। बाद में भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा। इस दौरान नदीगांव मंडल अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सुनील शर्मा, ब्रजभूषण कुशवाहा, नवेन्द्र उपाध्याय, यतेन्द्रसिंह गुर्जर, मुनीन्द्र सिंह, विनोदकुमार सिंह, राकेश वर्मा, संतोष महाराज, राजीव दीक्षित, उमेश श्रीवास्तव, सुशील दूरवार, डॉ. श्यामकिशोर शर्मा, किशोरीलाल, सनित तिवारी, रामजी व्यास, संजीव गुर्जर, अमरसिंह जाटव, सुभाषचंद्र, राकेश पटेल, महेन्द्रसिंह कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, सत्यम व्यास सहित सैकड़ा भर भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply