0 तीन बूथ माधौगढ आंशिक एक उरई आंशिक में बढाये गये
कोंच-उरई। निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी केवल चुनाव भर संपन्न कराना तो है लेकिन आयोग अबकी दफा मतदाताओं की परेशानियों पर भी गंभीर है और ऐसी स्थितियों जहां मतदाताओं को दूर तलक वोट डालने जाना पड़ता है, बूथ पर भीड़भाड़ ज्यादा होने की बजह से परेशानी होती है या अन्य कतिपय कारणों जिनसे मतदान का प्रतिशत प्रभावित होता हो, पर रिपोर्टें मंगा कर बूथों की संख्या बढाने का भी काम किया है। कोंच तहसील में ऐसे चार बूथ बढाये गये हैं।
दो विधानसभाओं माधौगढ और उरई में बंटी कोंच तहसील में अब कुल 251 बूथों पर मतदान कार्य संपन्न कराया जायेगा जिसमें 206 माधौगढ व 45 उरई विस क्षेत्र के हैं। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने बताया है कि माधौगढ विस क्षेत्र में डांग खजुरी, घिलौर तथा महंतनगर बूथ बढाये गये हैं जबकि उरई विस क्षेत्र में चांदनी में एक बूथ बढा है। डांग खजुरी के मतदाताओं को पहले खजुरी वोट डालने जाना पड़ता था और बीच में नाला पडने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। महंतनगर इलाके के लोगों को वोट डालने के लिये कोंच शहर आना पड़ता था जिसकी दूरी काफी होने की बजह से अब वहां के लगभग वार सैकड़ा मतदाता अब वहीं प्राथमिक स्कूल में वोट डाल सकेंगे। घिलौर और चांदनी में अधिक मतदाता संख्या होने की बजह से बूथ बढाये गये हैं।







Leave a Reply