0 बसपा की बैठक में 21 जुलाई के कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा
कोंच-उरई। बसपा प्रत्याशी के नाम पर जारी अटकलों पर आगामी 21 जुलाई को विराम लगने की संभावना है। आज यहां बसपा की कार्यकर्ता बैठक में चर्चा के दौरान लब्बोलुआब निकल कर आया है कि आगामी 21 जुलाई को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिये अभी से जुट जाना है और बहुत संभव है कि उस दिन सम्मेलन में जो भी जिम्मेदार संगठनकर्ता या कोऑर्डीनेटर मौजूद रहेगा वह प्रत्याशी के नाम की विधिवत् घोषणा कर देगा ताकि उसके साथ कार्यकर्ता जुट कर चुनावी समर में कूद जायें।
बसपा की विधानसभा क्षेत्रीय कार्यकर्ता बैठक सोमवार को नया पटेलनगर इलाके में अनिल शुक्ला के आवास पर संपन्न हुई जिसमें अब तक के पार्टी के क्रियाकलापों की समीक्षा करते हुये जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मिशन 2017 के दृष्टिगत बहिनजी संगठन को लेकर तमाम अहम् फैसले ले रहीं हैं ताकि चुनाव मैनेजमेंट में कहीं छेद न रह जाये। उन्होंने तमाम मंडल और जोनल जिम्मेदारियों में फेरबदल करके नई जिम्मेदारियां दी हैं जो अपने अपने क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। मंडल कोऑर्डीनेटर ब्रजेश जाटव ने बताया कि आगामी 21 जुलाई को वृहद् कार्यकर्ता सम्मेलन कोंच में आहूत होना है जिसमें अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये अभी से जुट जायें। चर्चा के दौरान यह भी निकल कर आया कि उसी कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्याशी की भी घोषणा की जा सकती है ताकि उसे काम करने के लिये पर्याप्त समय मिल सके। इस दौरान जिला प्रभारी उदय दोहरे, गिरीश अवस्थी, सचिन पलरा, ब्रजेश प्रजापति, नितिन तिवारी, मोहनसिंह, जितेन्द्रराय, संतोष नगाइच, नीरज पाठक, वीरेन्द्र जाटव, मिंटू दूरवार, देवेन्द्र पांडे, कपिल गुप्ता, जीतू दुवे, मझले त्रिपाठी, रामशरण सौनकिया, राजेश रजक, आरिफअली, आनंद चैधरी आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply