जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र में कुअरपुरा और गायर गांव के बीच नहर पुल के नीचे तीन-चार दिन से पड़ी लावारिस मोटर साइकिल को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हो रहीं हैं।
लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है कि जैसे इस मोटर साइकिल को किसी वारदात में प्रयोग करने के बाद यहां फेंक दिया गया हो। पुलिस को इसकी जानकारी अभी तक नही दी गई थी। लोग इस मोटर साइकिल का सामान भी चोरी करके ले जा रहे थे। आज जब पुलिस को खबर मिली तो मोटर साइकिल को मौके से उठाकर कोतवाली लाया गया।







Leave a Reply