12orai05उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता दहेज उत्पीड़न के आरोपियों के साथ खड़ी नजर आईं। लोक निर्माण विभाग निरीक्षण गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गीता गुप्ता ने कहा कि दहेज उत्पीड़न एक्ट में 90 प्रतिशत झूठे मुकदमें लिखाये जा रहे हैं। ऐसे वादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी सरकार के स्तर पर विचार किया जा रहा है।
गीता गुप्ता ने महिला सुरक्षा के संबंध में राज्य सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनशीलता और महिला अपराध को रोकने के लिए किये जा रहे कठोर प्रावधानों के चलते इन वारदातों में काफी हद तक कमी आई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबन के लिए आगे आना होगा क्योंकि आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होने पर ही महिलाओं के शोषण पर विराम लग पायेगा।

Leave a Reply