कोंच-उरई। जानवर रास्ते में बांधने से रोकने पर एक व्यक्ति को विरोधियों का गुस्सा झेलना पड़ा, विरोधियों ने मिल कर उस पर लट्ठ बरसाये जिससे वह जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा में हरदयाल पुत्र गुविंदी के दरबाजे पर जानवर बंधे थे जिससे रास्ता लगभग अवरुद्ध हो गया और लोगों को निकलने में दिक्कतें पेश आ रही थीं। पड़ोस में रहने वाले मुन्नालाल पुत्र वारेलाल ने हरदयाल को जानवर रास्ते में नहीं बांधने के लिये कहा तो उसने अपने बेटों कुलदीप और रामू के साथ मिल कर मुन्नालाल पर लट्ठ बरसा दिये जिससे वह चुटहिल हो गया। मुन्ना की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।







Leave a Reply