0 जेवरात भी ले गई साथ में, पति ने कोतवाली में दी तहरीर
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। इश्क में कब कौन क्या कर बैठे कुछ कहा नहीं जा सकता, यहां कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली एक शादीशुदा महिला कल अपने प्रेमी संग भाग गई। महिला दो बच्चों की मां भी है और जाते जाते अपनी दुधमुंही बच्ची को भी साथ ले गई है। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि जाते जाते वह घर के जेबर भी ले गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक यहां कांशीराम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि कल 13 जुलाई को सुबह उसकी पत्नी स्कूल ड्यूटी करने की कह कर घर से निकली थी लेकिन फिर लौट कर घर नहीं आई। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब वह नहीं लौटी तो उसने इधर उधर खोजबीन करवाई जिसमें जानकारी मिली कि भूपत उर्फ नंदकिशोर पुत्र हरीकिशुन निवासी गांधी नगर उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है। महिला अपने साथ हाथ पेटी, मंगलसूत्र, पायलें, अंगूठी आदि जेबर भी ले गई है। बताया गया है कि महिला की शादी आठ साल पहले हमीरपुर जिले में हुई थी लेकिन बाद में उसका पति अपने परिवार सहित यहां कांशीराम कॉलोनी में रहने लगे। महिला के दा बच्चे भी हैं, बड़ा बेटा पांच साल और एक बच्ची दो माह की हैं। बच्ची को उक्त महिला अपने साथ ले गई है।

Leave a Reply