14orai07उरई। फेयर प्राइज शाॅप डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में रजिस्ट्री कार्यालय के सामने संगठन के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षा रोपण कराया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी भी हौसलाफजाई के लिए उपस्थित हुए।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष जयदेव सिंह यादव ने कहा कि वृक्षारोपण से ज्यादा समाज सेवा और पुण्य का कोई दूसरा कार्य नही है। इसलिए उचित दर विके्रता भी इसमें सहभागिता करें जिससे पर्यावरण सुधर सके और जीवन के लिए अनुकूल स्थितियां बनी रह सकें। संगठन के कार्यालय प्रभारी बलवान सिंह पाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर महेंद्र रावत, रमाकांत रावत, सुशील शर्मा, रामदास राजपूत, हरिश्चंद्र पाल, जितेंद्र सिंह यादव, अंशू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply