14orai06माधौगढ़-उरई। पनिहाई से पकड़ तक के सफर के बाद इस इलाके में बीहड़ के बदमाशों ने फिरौती वसूलने के लिए टैªक्टरों पर डाका डालना शुरू कर दिया है। हाल के कुछ महीनों में छुन्ना भदौरिया, मनोज चैधरी सहित लगभग आधा दर्जन लोगों के ट्रैक्टर इन बदमाशों द्वारा उठाये जा चुके हैं जबकि पुलिस निष्क्रिय रुख अपनाये हुए है। लेकिन बीती रात डिकौली गांव के पूर्व प्रधान शिवप्रताप सिंह का ट्रैक्टर उठाना मध्य प्रदेश के इन बदमाशों के लिए भारी पड़ गया। दो बदमाशों को पूर्व प्रधान के परिजनों ने खदेड़ कर चोरी की अपाचे मोटर साइकिल के साथ दबोच लिया।
क्या होती है पनिहाई
चंबल पचनद क्षेत्र में आजादी के पहले से आजादी के बाद के कुछ दशकों तक बीहड़ में ऊट चोरी की घटनाएं होती थीं। लगभग हर संपन्न किसान के यहां बीहड़ के लिए सुविधा जनक जानवर होने से एक न एक ऊट जरूर होता था। मंहगा जानवर होने की वजह से जब ऊट चोरी हो जाता था तो किसान के हाथ-पैर फूल जाते थे। उधर ऊट चोर इतने एक्सपर्ट थे कि ऊंची अटरिया बनवाकर उसमें ऊट को पहुंचाकर छुपा देते थे। जबकि इतनी ऊंची अटरिया में ऊट को चढ़ाने की आम लोग कल्पना भी नही कर पाते थे। इस कारण न तो पीड़ित किसान की दबंगई ऊट छुड़ाने में काम आती थी और न ही पुलिस का सहारा। ऊट छोड़ने के लिए बदमाश ऊट मालिक से जो फिरौती झटकते थे उसी को लोक भाषा में पनिहाई के नाम से जाना जाता था।
पनिहाई के लिए ट्रैक्टरों की चोरी
पनिहाई के लिए अब ऊटों की बजाय ट्रैक्टरों की चोरी की जाने लगी है। माधौगढ़ की पुलिस कुंभकरण के वंशजों की है। जिसकी पुष्टि गया के पटियों ने भी की। इसलिए एक के बाद एक ट्रैक्टर चोरी हो रहे हैं लेकिन इन कुंभकरणों की निंद्रा नही टूट रही। ट्रैक्टर चोरी के शिकार लोगों ने बताया कि बदमाश इतने शहजोर हैं कि संदेशा भिजवाते हैं कि ट्रैक्टर वापस लेना है तो तीन लाख रुपये भिजवा दों। आखिर जब वे दो लाख ऐंठ लेते है तब ट्रैक्टर किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ा करके उठा ले जाने के लिए फोन कर देते हैं।
शिवप्रताप सिंह की चोरी में फंस गये बदमाश
लेकिन इस बार ट्रैक्टर चोरों ने गलत नंबर डायल कर दिया। उन्होंने डिकौली में कई बार गांव के प्रधान रह चुके बुजुर्ग कांगे्रस नेता शिवप्रताप सिंह के घर घात लगा दी। देर रात शिवप्रताप सिंह की नींद टूटी तो उन्होंने अपना स्वराज ट्रैक्टर गायब देखा। शिवप्रताप सिंह का जनगरा परिवार है जिसकी वजह से हलचल होते ही घर के ही पांच-छह नौजवान अपनी-अपनी बाइकें लेकर चोरों को तलाशने निकल पड़े। मच्छंड रोड पर देर रात दो बाइक सवारों को टोह लेने के लिए खड़ा देख उन्होंने तत्काल पास के गांव भीमनगर के लोगों को इकटठा किया। जिससे दोनों दबोच लिए गये। हालांकि इस बीच उन्होंने ट्रैक्टर लेकर भागे अपने साथियों को फोन कर दिया था जिससे उनकी निशानदेही पर जैसे ही भीड़ के साथ डिकौली के नौजवान महाराजपुरा के पास पहुंचे। बदमाश ट्रैक्टर एक साइड में खड़ा करके मोर्चा लेकर बैठ गये। वे असलहों से लैस थे जबकि डिकौली वाले निहत्थे जिसकी वजह से उन्हें बदमाशों को अनदेखा करके केवल ट्रैक्टर वापस लेकर आना पड़ा।
उधर भीमनगर के पास पकड़े गये बदमाशों की पहचान लाखन सिंह निवासी लोदा जिला भिंड और देवेंद्र उर्फ बारे निवासी रजौदा थाना पोरसा जिला मुरैना के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उनका सरगना जिला भिंड के नदना पचोखरा निवासी रिंकू राजावत है जो कि ग्रामीणों की कार्रवाई के बाद भाग निकला। अब सवाल यह है कि गांव वालों द्वारा सटीक बदमाश पकड़कर सुपुर्द किये जाने के बाद भी क्या माधौगढ़ की पुलिस मध्य प्रदेश से इनके सरगना और अन्य बदमाशों को दबोच कर क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिकों को राहत दिलायेगी।

Leave a Reply