0 सदूपुरा से सिवनी मार्ग की हालत भी दयनीय
konch3कोंच-उरई। कोंच-उरई मार्ग जर्जर तथा गड्ढा युक्त होने के चलते बारिश के मौसम में यात्रा करना इस रोड के मुसाफिरों के लिये भारी पडने बाला है, बस ऑपरेटर्स की अगर मानें तो अगर भारी बारिश होती है तो इस रोड पर बसों का संचालन बंद होने की पूरी संभावना है। यदि ऐसा होता है तो इस सड़क के इतिहास का यह सबसे काला समय होगा। अभी से ही हालात कोई ज्यादा अच्छे नहीं हैं और जरा सी ही बारिश में सड़क में बने हजारों गड्ढे पानी से लबालब हो गये हैं और इस पर चलना किसी दुर्गम घाटी की यात्रा के मानिंद ही है, एक घंटे का रास्ता दो से तीन घंटे में तय हो पा रहा है। इतना ही नहीं बड़ी घटना का भी अंदेशा चालकों को हमेशा सताता रहता है। जगह जगह उबड़ खाबड़ तथा गड्ढों से युक्त सड़क पर कई घटनायें हो चुकी हैं जिसमें कई लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं फिर भी विभागीय अधिकारी सोये हुए हैं। सदूपुरा से सिवनी की ओर जाने बाला रोड भी अब न चलने लायक बचा है।
यूपी में जब से सपा की सरकार बनी है तभी से जिले की सड़कों की बदहाली की दासतां शुरू हो गई थी। पहले अमूमन इन सड़कों की मरम्मत हो जाया करती थी और गड्ढों की भराई का काम भी यदा कदा होता रहता था, लेकिन पिछले पांच सालों मेें सड़कों की जो दुर्दशा हुई उसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं जिले की कमोवेश सभी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। मुख्य रूप से अगर कोंच-उरई मार्ग की बात करें तो कोंच तहसील के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचना जंगल सफारी जैसा है। यह रोड इतना जर्जर तथा गड्ढों से युक्त है कि इस पर चलना खतरों से खाली नहीं है। मार्ग की दूूरी मात्र 28 किमी की है, कुछ साल पहले तक जब सड़क कुछ ठीक ठाक थी तब इस रास्ते की दूरी तय करने में पौन से एक घंटे का समय लगता था। यह समय अब बढ कर दो से तीन घंटे का हो गया है। विकास का खोखला ढिंढोरा पीटने बाली सपा सरकार के यहां के नुमाइंदों ने भी मीडिया में झूठी वाहवाही लूटने के लिये बोगस बयान देने में एक दूसरे को पीछे छोडने में कोई कोर कसर बाकी नहीं उठाई लेकिन हकीकत के धरातल पर जब बात आई तो सब की पोल पट्टी खुल कर सामने आ गई। सपा के नेता जनता को बर्षों उल्लू बनाते रहे हैं कि टेंडर लगे हैं और बस एकाध महीने में ही काम शुरू हो जायेगा। यह कहते कहते अब बारिश आ गई और टेंडरों का कहीं अता पता नहीं है। ताजा जानकारी में बताया गया है कि यह सड़क अभी स्वीकृत ही नहीं है।
अब जब बारिश शुरू हो गई है तो हालात बदतर हाते जा रहे हैं। सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, इस भ्रम न सिर्फ चालक परेशान हैं बल्कि इस रोड पर रहने वाले हर गांव के लोगों को अब बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क खराब होने से इस रोड पर रोडवेज बसों का निकलना लगभग बन्द हो गया है। गांव के बाशिंदों को तहसील मुख्यालय तक जाने के लिये एक मात्र प्राइवेट बस ही है। जर्जर तथा गड्ढों से युक्त सड़क होने से यह भी अक्सर सड़क पर धराशायी हो जाती हैं। खराब सड़क के कारण कई बार बड़ी दुर्घटनायें भी हो चुकी हैं जिसमें कई लोग जान गंवा चुक हैं। ग्रामीण बताते हैं कि इस सड़क पर चलना खतरों से कम नहीं है। हालात अब और और भी बदतर होने की ओर इशारा कर रहे हैं, बस ऑपरेटर्स की अगर मानें तो इस सड़क पर बसों का संचालन जोखिम भरा हो गया है और उनके वाहनों में टूट फूट बढ जाने के कारण यह घाटे का सौदा हो गया है। अगर इस रोड पर बसों का संचालन बंद होता है तो इस रोड के लगते गांवों के लोगों के लिये तो भारी मुसीबत खड़ी हो जायेगी। इधर, जब मुख्य मार्गों की हालत देखने सुनने की फुर्सत किसी अधिकारी और नेता को नहीं है तो ऐसे में ग्रामीण सड़कों का पुरसा हाल पूछने बाला कौन है, सदूपुरा से सिवनी की ओर जाने बाले मार्ग पर सड़क जैसा कुछ भी नहीं बचा है और इलाकाई बाशिदों के लिये आवागमन कठिन हो गया है।
बसों को बंद करने के अलावा विकल्प नहीं है-मल्लू
konch4सालों से सड़क की मरम्मत की गुहार लगाते लगाते थक चुके बस यूनियन के अध्यक्ष मल्लू शाह का कहना है कि कोंच-उरई रोड पर चलने बाली बसें अब पैकअप की तैयारी में हैं और कभी भी बस ऑपरेटर्स इस बात की घोषणा कर सकते हैं कि कोंच-उरई रोड पर बसों का संचालन बंद किया जाता है। उन्होंने कहा है कि इस जर्जर सड़क पर अब बूते के बाहर है क्योंकि बस मालिकों को टूट फूट में काफी नुकसान हो रहा है। कोई भी धंधा हो, सब दो पैसे कमाने के लिये काम करते हैं लेकिन बसबाजी अब घाटे का सौदा बन गया है।

फोटो-बस यूनियन के अध्यक्ष मल्लूशाह

Leave a Reply