0 तीन थानों में आईं 14 में आधी समस्याओं का हुआ निस्तारण
कोंच-उरई। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये आयोजित होने बाले समाधान दिवस में शनिवार को सर्किल के तीन थानों में कुल 14 समस्यायें आईं जिनमें आधी यानी सात समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष में अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग को बेहतर समन्वय के साथ मौके पर जाकर निपटाने के लिये निर्देश दिये। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने अपने विभागीय अधीनस्थों तथा पुलिस को इंगित करते हुये कहा कि शासन की मंशा समस्याओं के तुरंत और गुणवत्तापूर्ण समाधान की है ताकि लोगों को बेबजह परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि समस्या की प्रकृति देख कर मौके पर जाकर ही समाधान करें ताकि पीड़ित को दोबारा शिकायत करने का मौका न मिल सके।
एसडीएम गोरेलाल शुक्ल की अध्यक्षता एवं सीओ अवधेश कुमार शुक्ल की मौजूदगी में आज कोंच कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 7 शिकायतें आईं। एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया और बाकी में अधिकारियों ने संबंधित लेखपाल और हलका इंचार्ज के साथ टीम गठित कर मौके पर भेजा। चांदनी के देवेन्द्रकुमार ने एक व्यक्ति द्वारा तालाब की भूमि पर अबैध अतिक्रमण की शिकायत की, तो इसी गांव के पूर्व प्रधान श्यामसुंदर ने गांव के चित्तरसिंह द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अबैध कब्जे की शिकायत की। ग्राम कुंवरपुरा के लोगों ने एक व्यक्ति द्वारा सीसी सड़क पर चबूतरे का निर्माण कर लेने, इसी गांव के नजीरखान ने बैजू के खिलाफ मकान के अगल में गड्ढा कर लेने की शिकायत की, ग्राम अंडा के यशराम ने चकरोड पर सीताराम द्वारा अबैध कब्जा कर लेने की शिकायत की। इस दौरान दरोगा रवीन्द्र त्रिपाठी, दिनेश यादव, उदयपाल सिंह, विनोद त्रिपाठी, लेखपाल आरती निरंजन, पूजा गौतम, संजनाकुमारी, देवेन्द्रसिंह, प्रेमनारायण मिश्रा, सुरेन्द्रसिंह, नरेन्द्र गुप्ता, केशकुमार मिश्रा, हरगोविंद, रनछोर आदि मौजूद रहे। उधर, नदीगांव थाने में तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में निपटे समाधान दिवस में पांच शिकायतें आईं और सभी का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। एसओ मिथलेश कुमार सिंह मौजूद रहे। कैलिया में आई दो में एक का मौके पर समाधान कर दिया गया, एसओ प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
कोतवाली को मिले दस सिपाही, सात की हुई आमद
सिपाहियों की खासी कमी से जूझ रही कोंच कोतवाली पर फिलहाल पुलिस कप्तान थोड़ा मेहरबान हुये हैं, उन्होंने दस सिपाहियों की पोस्टिंग कोंच में की है जिसमें सात सिपाहियों की आमद भी हो चुकी है। कोतवाली ने बताया है कि शेष तीन फिलहाल छुट्टी पर हैं, उनकी भी जल्दी ही आमद हो जायेगी। गौरतलब है कि कोतवाली में कांस्टेबिलों की अच्छी खासी कमी होने की बजह से पुलिसिंग में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं। इन दिक्कतों को समझते हुये पुलिस कप्तान अशोक कुमार त्रिपाठी ने कोतवाली को दस नये सिपाही दिये हैं। बताया गया है कि इनमें से चारों चैकियों को एक एक सिपाही मिलेगा, शेष छह कोतवाली में रहेंगे।







Leave a Reply