0 एक ही गांव में दो अलग अलग घटनायें हुई
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। आज बीहड़ इलाके के ग्राम ब्यौना राजा में दो अलग अलग घटनाओं में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला बुरी तरह झुलस गई है जिसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौना राजा में आज दीनदयाल (40) पुत्र प्रभूदयाल विश्वकर्मा अपनी लाइन का कट जोड़ रहा था तभी वह करंट खा गया। इलाज के लिये सीएचसी कोंच लाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना भी इसी गांव की है, राजेश राजपूत की पत्नी विनीता राजपूत घर में कपड़ों पर इस्तरी कर रही थी तभी अचानक वह नंगे तारों का करंट खा गई और अचेत हो गई। कोंच के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज जारी है। एसओ कैलिया प्रमोदकुमार ने बताया है कि मृतक दीनदयाल के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा जा रहा है।

Leave a Reply