cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। दैनिक रेल यात्रियों के लिये बाकई ये खुशी की खबर है कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से तीन मेमू ट्रेनों का संचालन उरई तक होने जा रहा है, रेलवे के इस फैसले से निश्चित रूप से यात्रियों को सुविधा मिलेगी लेकिन इस सुविधा के हकदार कोंच-एट इलाकों के यात्री भी हैं। दो मेमू ट्रेनों का संचालन कोंच तक किये जाने को व्यापक जनहित में बताते हुये सुनील लोहिया ने सांसद भानुप्रताप वर्मा से मांग की है कि रेल सेवा विस्तार का लाभ कोंच एट के लोगों को मिलेगा।
रेल सुविधाओं के लिये सतत् प्रयत्नशील रहने बाले समाजसेवी सुनील लोहिया ने सांसद भानुप्रताप वर्मा को लिखे पत्र में कहा है कि रेलवे ने तीन मेमू ट्रेनों का संचालन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से उरई तक करने का अहम् फैसला लिया है जो सराहनीय है और इनसे इलाकाई जनता को काफी राहत मिलेगी। व्यापक जनहित में यहां के लोगों की मंशा है कि कोंच तथा एट के भी लाखों लोगों को इस नई व्यवस्था का लाभ मिलना चाहिये, लिहाजा अपने स्तर से रेल विभाग को इस बात के लिये राजी करें कि इनमें से कम से कम दो मेमू ट्रेनों का संचालन एट-कोंच स्टेशनों तक किया जाये। गौरतलब है कि कोंच-एट के दैनिक यात्रियों के लिये ट्रेन नंबर 54157 झांसी कानपुर पैसेंजर एट से सुबह 10 बजे मिलती है। कानपुर की ओर जाने बाली यह एकमात्र ट्रेन है। इसके ठीक पांच घंटे बाद 11124 ग्वालियर-बरौनी मेल है जो एट स्टेशन पर 15.10 बजे आती है लेकिन इसमें मात्र दो बोगियां होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है।

Leave a Reply