उरई। दो मोटर साइकिलों में आमने-सामने की भिडंत एक युवक की मौत का कारण बन गई। दूसरा मोटर साइकिल सवार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रामपुरा थाना क्षेत्र में मई की पुलिया के पास दो मोटर साइकिलें तेज रफ्तार से परस्पर विरोधी दिशाओं से आते समय आमने-सामने टकरा गईं। जिसमें एक मोटर साइकिल सवार अनुज (28वर्ष) पुत्र राम प्रकाश दोहरे निवासी छिददी का नगरा जिला इटावा की मौत हो गई। दूसरी मोटर साइकिल के सवार करन (26वर्ष) पुत्र रामप्रकाश निवसी जमलापुर गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में उपचार चल रहा है।







Leave a Reply