Untitled-1 copyउरई। छेड़खानी के मुल्जिम द्वारा अपने अपहरण का स्वांग रचाने की वारदात का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया और तथाकथित अपहृत को सकुशल दबोच लिया।
गोहन थाने के बदनपुरा गांव में सुंदर उर्फ बलू के खिलाफ गत् वर्ष गांव की एक महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पेशबंदी के तौर पर बलू ने अपने पिता राजेश कुमार के माध्यम् से गांव के सिराजू के खिलाफ उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। एसओ हेमंत कुमार गौड़ ने गहराई से इसकी छानबीन की तो असलियत उनके सामने आ गई। तभी से वे संुदर उर्फ बलू को पकड़ने के लिए व्यूह रचना कर रहे थे। आज उन्हें इसमें उस समय सफलता मिली जब उन्होनें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवीपुर मोड़ के पास बलू को दबोच लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।

Leave a Reply