0 मामला दुधमुंहे बच्चों को छीन महिला को धकिया कर घर से निकालने का
konch1 konch2कोंच-उरई। अमूमन घरेलू विवादों से अपना पल्ला झाड़ कर फरियादियों को थाने के बाहर का रास्ता दिखाने की अभ्यस्त कोंच कोतवाली पुलिस ने आज बाकई अच्छा काम किया है, एक गरीब महिला को उसके ससुराली जनों द्वारा न केवल धक्के देकर घर से निकाल दिया था बल्कि उसके दो दुधमुंहे बच्चों को भी उससे छीन लिया था, उन बच्चों को आज अपनी मां की गोद मिल गई। पांच दिन पहले घटित यह मामला आज उस वक्त संज्ञान में आया जब उक्त महिला टीकमगढ जिले के रहने बाले अपने मां-बाप के साथ इसकी शिकायत करने कोतवाली पहुंची और पुलिस ने भी गंभरता से संज्ञान लेकर उसके दोनों बच्चे उसे दिलवा दिये। महिला ने ससुरालीजनों पर दहेज को लेकर उत्पीडन करने का भी आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परैथा निवासी महिला रोशनी पत्नी अरविंद बरार आज ग्राम सतगुवां जिला टीकमगढ निवासी अपने माता-पिता के साथ कोतवाली पहुंची और उसने अपनी कहानी बताते हुये कहा कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके पिता ने अपनी सामथ्र्य भर दान दहेज भी दिया था लेकिन उसके ससुरालीजनों पति अरविंद, ससुर भगवत, सास विशना, जेठ देवेन्द्र और जेठानी दहेज में मोटरसाइकिल मायके से लाने के लिये लगातार उसका उत्पीडन कर रहे हैं। गुजरी 11 जुलाई को इन सभी लोगों ने फिर उसकी पिटाई की और उसके दो बच्चों लोकेन्द्र (2 बर्ष) तथा साहिल (8 माह) को उससे छीन लिया और उसे घर से निकाल दिया। बेघर रोशनी गिरती पड़ती किसी तरह अपने मायके पहुंची लेकिन इस बीच ससुरालीजनों ने यह भी खोज खबर लेने की कोशिश नहीं की कि वह कहां गई है। प्रभारी कोतवाल रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लेकर पुलिस भेज कर जब परैथा में रेड डलवाई तो रोशनी का पति मौके से भाग निकला जबकि ससुर पुलिस की पकड़ में आ गया। रोशनी के दोनों बच्चे भी मिल गये जिन्हें उसे सौंप दिया गया है। रोशनी अपने बच्चों को पाकर काफी राहत महसूस कर रही थी।

Leave a Reply