cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। आज एक युवक ने अपनी भाभी को ही धुनक दिया जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं हैं। महिला के पति ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी विशाल पुत्र हरचरन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आज सुबह उसके भाई रिंकू पुत्र हरचरन ने उसकी पत्नी की बुरी तरह मारपीट कर दी है। पुलिस ने रिंकू को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply