cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कालपी में पुलिस ने मवेशी चोर गिरोह को गिरफ्तार कर लोडर में लदी पांच भैंस व एक भेड़ बरामद की। बरामद मवेशी के बावत जिले के विभिन्न थानों में पहले से चोरी के मुकदमे दर्ज थे।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चोरी के मवेशी बरामद करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया है। गिरफ्तार मवेशी चोरों में जावेद पुत्र बाबूदीन कुरैशी निवासी चांदापुर थाना भोगनीपुर, जावेद पुत्र लतीफ निवासी मटियामऊ थाना अकबरपुर, बब्लू फकीर निवासी मटियामऊ और अच्छे शाह निवासी नई बस्ती कालपी शामिल हैं। इन चारों का चालान कर दिया गया है। जबकि इनकी लोडर यूपी 77 टी 6210 को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply