18orai02उरई। एट के पास हाइवे पर सड़क दुर्घटना में डेढ़ दर्जन सवारियां घायल हो गईं।
सुबह एक यात्री बस झांसी जाते समय डिवाइडर से टकरा गई। इसके कारण बस में बैठे एक दर्जन यात्रियों को चोट आई। किसी को गंभीर चोट न होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल यात्री झांसी रवाना हो गये।
उधर सब्जी भरकर झांसी से आ रही पिकप एक ट्रक से टकरा गई जिसमें आधा दर्जन बैठे लोग घायल हो गये। इनमें एक की हालत गंभीर है। घायलों के नाम नसीम (25वर्ष) पुत्र शम्मी निवासी प्रेमनगर, राशिद (23वर्ष) पुत्र शफी निवासी तुफैलपुरवा, इरफान (18वर्ष) पुत्र अनीस विजय नगर उरई, शिवकुमार (40वर्ष) पुत्र रामसहाय निवासी पारीक्षा झांसी सुरेश कुमार (47वर्ष) पुत्र कांशीराम निवासी पचकुंइया झांसी और विजय प्रताप (25वर्ष) पुत्र प्रेमचंद्र निवासी छिंदवाड़ा बताये गये हैं। विजय प्रताप पिकप का क्लीनर था। दुर्घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी खड़ी करके भाग निकला। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक सुरेश कुमार की हालत अधिक नाजुक है।

Leave a Reply