उरई। कोतवाली क्षेत्र की बस स्टैण्ड चैकी पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ अभियान चलाते हुए हनुमान ढाबा के पास अस्सी लीटर कच्ची शराब जब्त कर चार कबूतरी महिलाओं को गिरफ्तार किया।
एटा में जहरीली शराब की वजह से कई मौते होने के बाद हरकत में आई राज्य सरकार के निर्देशों के मददेनजर पुलिस और आबकारी विभाग ने आज कच्ची शराब पकड़ने के अभियान की लकीर पीटी और वही चार कबूतरियों को आबकारी एक्ट की मामूली धाराओं में गिरफ्तार करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। जबकि कुछ वर्ष पहले वास्तव में जब कबूतरों के खिलाफ अभियान चलाया जाता था तो उस संगीन धारा में उनका चालान किया जाता था जिसमें महीनों जमानत नही हो पाती थी। इसलिए कबूतरे उस समय त्राहिमाम-त्राहिमाम करते हुए कच्ची शराब उतारने के धंधे से तौबा करने को मजबूर हो गये थे। लेकिन इसके बाद प्रशासन और कबूतरे सहअस्तित्व की भावना दिखाने लगे। जिसमें कोटा पूर्ति भर के लिए जब तब कबूतरों का चालान किया जा रहा है। लेकिन कुल मिलाकर उन्हें पुलिस और आबकारी विभाग से अभयदान प्राप्त है। इस आन को पुलिस ने आज भी आंच नही आने दी।
इतना ही नही मिलावटी शराब के मामले में बनी हुई दिया तले अंधेरे की स्थिति को भी आज के अभियान में नही छेड़ा गया। जिसकी वजह से ठेकों पर नशीली दवायें मिलाकर बेंची जा रही अंग्रेजी शराब को चैक करने के लिए इस अभियान में कोई कोशिश नही की गई। अभियान जारी है तो बियर में एमआरपी से प्रति कैन 20 रुपया ज्यादा की ठेकेदारों द्वारा कराई जा रही वसूली पर भी कार्रवाई होनी चाहिए थी। लेकिन यह नही किया गया जिससे जाहिर होता है कि अभियान में कितनी संजीदगी दिखाई गई है।







Leave a Reply