उरई। अटेवा पेंशन बचाओं मंच की बैठक माहिल तालाब पर जिला संयोजक राकेश सरोज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसका संचालन जिला मंत्री उदयवीर निरंजन ने किया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष के क्रम में 20 जुलाई को आयोजित होने वाली मोटर साइकिल जन जागरूकता रैली की रणनीति तय की गई।
इस बावत जिला कोषाध्यक्ष पंकज बाजपेयी ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना से वंचित सभी शिक्षक व कर्मचारी पहले दोपहर 2 बजे जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में एकत्रित होकर सभा करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मोटर साइकिल रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगे। बैठक में बृजेश श्रीवास्तव, भारत यादव, सौरभ खरे, सुनील निरंजन, सुरेश वर्मा, संपूर्णानंद गौतम, विकास श्रीवास्तव, मनीष निरंजन, प्रवेंद्र पाल, मनीष पालीवाल, राकेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रताप, हरपाल यादव, रवि राठौर, रमाकांत व्यास, पिंटू यादव, अवनीश विश्वकर्मा मौजूद रहे।
उधर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक जालौन ब्लाॅक अध्यक्ष आवास पर संपन्न हुई जिसमें 20 जुलाई की अटेवा पेंशन बचाओं मंच की बाइक रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने इस बैठक में कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पुरानी पेंशन के मुददे पर अटेवा के संघर्ष में हमेशा भागीदार रहा है। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, इलियास मंसूरी, नृपेंद्र देव सिंह, अरविंद नगाइच, सुरेश वर्मा, प्रकाश नारायण पाठक, तनवीर अहमद, विकास गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव, रमाकांत व्यास, विनय मिश्रा, संतोष विश्वकर्मा, राकेश कुमार, नीतिश शर्मा, मजरूल हसन, जावेद खान, अरुण पांचाल, अशोक तिवारी, प्रदीप चैहान, अजहर अंसारी, शोएब अंसारी और विकास त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply