0 कुल 32 शिकायतों में निस्तारण किसी का नहीं
konch1कोंच-उरई। कोंच में आज तहसील स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन एडीएम आनंद कुमार और एएसपी शकील अहमद की मौजूदगी में हुआ जिसमें कुल जमा 32 शिकायतें आईं जिनमें मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान एडीएम आनंद कुमार ने कहा कि जो समस्यायें आईं हैं समाधान एक सप्ताह के भीतर करना है और उसे ऑनलाइन अपलोड करना है, लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद ने भी पुलिस महकमे के लोगों के पेंच कसे।
तहसील दिवस में ब्लॉक नदीगांव की सुनीता पत्नी दशरथ निवासी धौरपुर ने आवास के नाम पर प्रधान द्वारा 5 हजार रुपया सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाते हुये प्रार्थना पत्र दिया। द्वारिकाप्रसाद पुत्र लालाराम निवासी बसोव ने खेत के ऊपर से निकले बिजली के तारों को ऊपर करवाने की मांग की, कोंच तहसील परिसर में महिलाओं के लिये प्रसाधन की व्यवस्था नहीं होने संबंधी आये एक प्रार्थना पत्र पर एडीएम ने पालिका के सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह को हिदायत दी कि इस मांग पर फौरन अमल किया जाये। इसके अलावा राशन कार्डों, बिजली, पानी बाले विभागों की आईं समस्याओं को भी गंभीरता से लेने के निर्देश एडीएम ने अधिकारियों को दिये। कांशीराम कॉलोनी में किसी दूसरे द्वारा किसी अन्य के आवास पर कब्जे की शिकायत को लेकर एडीएम ने तत्काल वैध आवंटी को कब्जा दिलाने के निर्देश नगर पालिका को दिये, यह भी हिदायत दी कि जो आवास खाली पड़े हैं उनमें तुरंत ताले डलवाये जायें, इसी के साथ अबैध कब्जाधारक को हिरासत में लेने के निर्देश कोतवाली पुलिस को भ्ज्ञी दिये। ग्राम ताहरपुरा के किसानों चित्रपालसिंह, भगवानसिंह, विनोदकुमार, नंदलाल वर्मा, कैलाश, तेजसिंह, पूरनसिंह, प्रतिमादेवी, शिवनाथ, गोविंदसिंह, रामजीवन, राहुल पटेल, जितेन्द्रकुमार, मानसिंह आदि ने गांव के कतिपय लोगों को नामजद करते हुये अन्ना जानवर छोड़े जाने का आरोप लगाते हुये कहा कि ये अन्ना मवेशी उनकी फसलों को चट कर रहे हैं लिहाजा मवेशी स्वामियों को अपने पशु पावंद करने की हिदायत दी जाये। इस दौरान एसडीएम गोरेलाल शुक्ला, कोतवाली से एसएसआई अजय कुमार सिंह, नदीगांव एसओ मिथलेश, एट थाने से एसओ ब्रजनेशकुमार, सेनेट्री इंसपेक्टर नपा अभयसिंह, एसडीओ हाइडिल विकास सोनी, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप, जेई विनियमित क्षेत्र रामवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply